मिशन शक्ति : तिरगांवा की अंजली ने एक दिन का लिया सकलडीहा कोतवाली का चार्ज

मिशन शक्ति : तिरगांवा की अंजली ने एक दिन का लिया सकलडीहा कोतवाली का चार्ज

बुधवार को डिप्टी एसपी राजेश कुमार राय द्वारा एक दिन का सकलडीहा कोतवाली का प्रभारी कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय धरहरा के कक्षा आठ की छात्रा अंजली गुप्ता को प्रभार दिया गया।

 👉कोतवाल नियुक्त होते ही निपटाया पति-पतिं के बीच का विवाद 
👉शारदीय नवरात्र में देवी मंदिर और पूजा पंडाल का किया निरीक्षण 
👉कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय धरहरा के कक्षा आठ की है छात्रा 
👉डिप्टी एसपी राजेश कुमार राय ने महिला और बच्चों से संवाद स्थापित कर सरकार की योजनाओं के प्रति किया जागरूक 

सकलडीहा, चंदौली । शासन की ओर से मिशन शक्ति के तहत विभिन्न प्रकार की रचनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को  डिप्टी एसपी राजेश कुमार राय द्वारा एक दिन का सकलडीहा कोतवाली का प्रभारी कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय धरहरा के कक्षा आठ की छात्रा अंजली गुप्ता को प्रभार दिया गया। 

                                                              डिप्टी एसपी राजेश कुमार राय

नवनियुक्त कोतवाल अंजली गुप्ता ने कस्बा और कोतवाली का निरीक्षण करते हुए एक महिला फरियादी का फरियाद सुनकर निस्तारण कराने का निर्देश दिया। पुलिस प्रशासन की इस पहल से कस्तूरबा सहित सकलडीहा पीजी कॉलेज की छात्राओं में हर्ष है।

डिप्टी एसपी राजेश कुमार राय के देखरेख में सकलडीहा पीजी कॉलेज और धरहरा कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर पूरे कस्बा में भ्रमण किया। इसके बाद कस्तूरबा बालिका विद्यालय के कक्षा आठ की छात्रा अंजली गुप्ता को एक दिन का कोतवाली का प्रभारी बनाया गया।

नवनियुक्त कोतवाल अंजली गुप्ता मीडिया से वार्ता करते हुए  

 नवनियुक्त कोतवाल अंजली गुप्ता ने पुलिस अधिकारी के साथ कस्बा में भ्रमण करते हुए जाम की समस्या को दूर कराया। इसके अलावा शारदीय नवरात्र में देवी मंदिर और पूजा पंडाल का निरीक्षण किया। इसके पूर्व कोतवाली में महिला हेल्प डेक्स, मालाखाना,शस्त्र और कारागार का निरीक्षण किया। अंत में एक महिला फरियादी की पति पत्नी के विवाद का निस्तारण कराया। पुलिस प्रशासन की इस पहल से छात्राओं में काफी हर्ष था। 

डिप्टी एसपी राजेश कुमार राय ने बताया कि शारदीय नवरात्र में शासन की ओर से मिशन शक्ति के तहत चौथे चरण के प्रचार प्रसार के तहत महिला और बच्चों से संवाद स्थापित कर सरकार की योजनाओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
मिशन शक्ति : तिरगांवा की अंजली ने एक दिन का लिया सकलडीहा कोतवाली का चार्ज


 इस मौके पर कोतवाल विमलेश कुमार मौर्या, बीईओ अवधेश राय, डॉ सीता मिश्रा, डॉ वंदना, डॉ मीनू जायसवाल, डॉ रीता वर्मा, डॉ अभय कुमार वर्मा, वार्डेन मंजू देवी  सहित अन्य मौजूद रहे।

🔷सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें |