संकट की इस घड़ी में हम आजम खान के साथ हैं : अजय राय

संकट की इस घड़ी में हम आजम खान के साथ हैं : अजय राय

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय आज सीतापुर जेल में बंद आजम खान से मुलाकात के पूर्व उन्होंने बयान देते हुए कहा कि पूरा परिवार जेल में बंद है |


संकट की इस घड़ी में हम आजम खान के साथ हैं : अजय राय
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय आज सीतापुर जेल में बंद आजम खान से मुलाकात के पूर्व उन्होंने लखनऊ से बयान देते हुए कहा कि वर्तमान समय में आजम खान का पूरा परिवार जेल में बंद है और सभी परेशान भी हैं। ऐसे में आज चलकर हम मिलेंगे और अपनी क्षमता और ताकत से उनको अवगत कराएंगे और संकल्प के साथ उनके साथ खड़े होंगे और अपनी बात भी रखेंगे।


वहीं उन्होंने सपा के बयान पर कहा कि अगर उन्हें आजम खान से मिलने से रोका जाएगा तो ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण बातें होगी। यदि कोई व्यक्ति संकट में दुख की इस घड़ी में है तो हमारा धर्म और कर्तव्य बनता है कि उनके साथ खड़े रहे। उन्होंने आगे कहा कि इस मामले को अगर सियासत से जोड़कर देखा जायेगा तो यह उचित नहीं है।


सबसे पहले इंसानियत और मानवता होनी है। उसी मानवता को लेकर हम सभी उनके साथ खड़े हैं। अजय राय ने आगे कहा कि जब हम बीजेपी विधायक थे तो आजम खान उस समय मंत्री हुआ करते थे। उन्होंने हमारा बहुत सम्मान किया है, इसीलिए हम भी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहना फर्ज बनता है।

🔷सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें |