प्राथमिक विद्यालय सरने में संचारी रोग जागरूकता अभियान एवं गांव में फैली हुई गंदगी को दूर करने हेतु महिलाओं में जागरूकता अभियान चलाया गया |
नियामताबाद, चंदौली | कल गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय सरने में संचारी रोग जागरूकता अभियान एवं गांव में फैली हुई गंदगी को दूर करने हेतु महिलाओं में जागरूकता अभियान चलाया गया| जिसके अंतर्गत विद्यालय परिवार की सभी शिक्षिकाएं नीतू सिंह, नीलम तिवारी, सुमन कुमारी, रश्मि, रीमा, मीनाक्षी के अलावा गांव भर की महिलाएं एकत्रित हुई।
गांव में संचारी रोगों से बचाव हेतु गांव की सड़कों को गंदा न करने व शौचालय के प्रयोग हेतु सभी को जागरूक किया गया। मच्छरदानी के प्रयोग एवं व्यक्तिगत स्वच्छता हेतु सभी को प्रेरित किया गया।
इस मौके पर विद्यालय की अध्यापिका नीलम तिवारी ने महिलाओं को गांव को स्वच्छ बनाने हेतु एवं बच्चों को स्वस्थ बनाने हेतु सफाई के महत्व पर प्रकाश डाला और सभी से साफ सफाई रखने के लिए समझाया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका नीतू सिंह द्वारा भी महिलाओं को स्वच्छ समाज से ही स्वस्थ राष्ट्र का विकास हो सकता है के विषय में विस्तार पूर्वक समझाया।