आज यूपी की राज्यपाल आनंदबीन पटेल का 82 वां जन्म दिन है | सीएम योगी सहित कई बड़े नेताओं ने उन्हें जन्म दिन की शुभ कामनाएं दी है |
![]() |
ढेरों शुभकामनाएं : यूपी की राज्यपाल आनंदबीन पटेल का जन्म दिन है |
लखनऊ | आज यूपी की राज्यपाल आनंदबीन पटेल का जन्म दिन है | आज वे 82 साल की हो गयीं | सीएम योगी सहित कई बड़े नेता और बीजेपी व अन्य पार्टी के लोगों ने उन्हें जन्म दिन की शुभ कामनाएं दी है |
उत्तर प्रदेश की मा. राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई!
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 21, 2023
आपको उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ व सुयशपूर्ण जीवन की प्राप्ति हो, प्रभु श्री राम से यही प्रार्थना है।@anandibenpatel
माननीय आनंदबीन पटेल का जन्म साल 1941 में गुजरात के मेहसाणा जिले के विजापुर तालुका के खरोद गांव में हुआ था, जहां उनके पिता जेठाभाई शिक्षक थे। उनका जन्म एक ऐसे परिवार में हुआ जिसमें 'लक्ष्मी' (धन की देवी) से अधिक 'सरस्वती' (बुद्धि की देवी) का महत्व था।
आनंदबीन पटेल एक राजनेता, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की गवर्नर और गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री के तौर पर भी काम किया। वह गुजरात राज्य की पहली महिला मुख्यमंत्री थी।
वह 1987 से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सदस्य हैं। वह 2002 से 2007 तक शिक्षा मंत्रालय में कैबिनेट मंत्री थे। 2018 में, वह ओम प्रकाश कोहली की जगह मध्य प्रदेश की राज्यपाल बनी, जो सितंबर 2016 से अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे। इसके बाद कई पदों को सुशोभित किया | आज वह यूपी की मौजूदा राज्यपाल हैं |