सांसद के रिपोर्ट कार्ड को देखने का हक है जनता को : डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय

सांसद के रिपोर्ट कार्ड को देखने का हक है जनता को : डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय

सांसद/केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय द्वारा जनपद चंदौली में विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न हुआ | 

सांसद के रिपोर्ट कार्ड को देखने का हक है जनता को : डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय


चंदौली।. सांसद/केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय द्वारा जनपद चंदौली में विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न हुआ | 

माननीय विधायक (मुगलसराय) रमेश जायसवाल, जिलाधिकारी निखिल टी. फुंडे, मुख्य विकास अधिकारी एवं  जनप्रतिनिधि गण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे | 

 केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने लोक निर्माण विभाग एवं अन्य विभागों से संबंधित 3623.71 लाख रूपए  लागत की कुल 165 परियोजनाओं का  लोकार्पण एवं शिलान्यास कर जनपदवासियों को सौगात दिया | उन्होंने कहा कि यह सिर्फ लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम नहीं है अपितु यह एक सांसद का रिपोर्ट कार्ड भी है | जिसे जनता को यह जानने का हक है कि उसके क्षेत्र में क्या-क्या विकास हुआ | चंदौली की कुछ प्रमुख परियोजनाएं मील का पत्थर साबित होंगी | 

सांसद के रिपोर्ट कार्ड को देखने का हक है जनता को : डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय

 विधायक रमेश जायसवाल ने सांसद एवं केंद्रीय मंत्री को विकास पुरुष बताया | उन्होंने आगे कहा कि जनपद में विकास के कार्य इसी गति से अनवरत होते रहेंगे | वहीं डीएम निखिल टी. फुंडे ने कहा कि लोकार्पण एवं शिलान्यास के इन परियोजनाओं से जनता को सीधे लाभ पहुँचेगा एवं विकास की तेज गति होगी | सभी नवीन एवं विकासमान परियोजनाओं में प्रशासन समयबद्ध  एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य संपादित होगा | 

वहीं लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम के पूर्व मा. सांसद डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय ने नौबतपुर में बनने वाले बहुद्देशीय हब के लिए प्रस्तावित/चिन्हित जमीन का  निरीक्षण किया | इस अवसर पर विधायक रमेश जायसवाल, जिलाधिकारी निखिल टी. फुंडे,अपर जिलाधिकारी अभय कुमार पांडेय एवं अन्य जनप्रतिनिधि गण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे | 

🔷🔷सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें |