संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा आज राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन में उठाये गए कई गंभीर मामले

संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा आज राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन में उठाये गए कई गंभीर मामले

अभिव्यक्ति के स्वतंत्रता पर लगातार हमला कर रही मोदी सरकार, उक्त बातें मजदूर किसान मंच के राज्य कार्य समिति सदस्य अजय राय ने कही | 

संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा आज राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन में उठाये गए कई गंभीर मामले

• अभिव्यक्त के स्वतंत्रता पर लगातार हमला कर रही मोदी सरकार 
• न्यूज क्लिक पर एफआईआर वापस लो
• किसान आंदोलन को बदनाम करना बंद करो
•आरोप लगाते हुए कहा - पीएम केयर फंड में चीन से पैसा लिया गया   
• चीनी कंपनियों पेटीएम ,वीवो आदि को भारत में कारोबार करने की अनुमति दी गयी 
 • फिर न्यूज क्लिक पर ही एफआईआर क्यों ?

चकिया, चन्दौली | संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से हुई आज राष्ट्रीय व्यापी विरोध प्रदर्शन में गिरफ्तार किए गए न्यूज़ क्लिक के पत्रकारों की रिहाई के लिए अभिव्यक्ति के स्वतंत्रता पर लगातार हमला कर रही मोदी सरकार उक्त बातें बोलते हुए मजदूर किसान मंच के राज्य कार्य समिति सदस्य अजय राय ने कहा | 

संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा आज राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन में उठाये गए कई गंभीर मामले

विरोध प्रदर्शन में न्यूजक्लिक समाचार चैनल के जर्नलिस्टों पर किसान आंदोलन को विदेशी फंडिंग से चलाने का आरोप लगाकर बदनाम करने की नीयत से किये एफआईआर को वापस लेने, यूएपीए कानून रद्द करने एवं आन्दोलन में किये वादे को लागू करने, सभी फसलों को C2+50 दाम की गारन्टी करने, बटाईदारी लगान पर खेती के लिए किसानों का रजिस्ट्रेशन कर धान का समर्थन मूल्य देने, किसानों की सुविधानुसार क्रय केन्द्र स्थापित कर पारदर्शी तरीके से छोटे एवं मझोले किसानों की कम मात्रा की भी खरीद की व्यवस्था करने की मांग उठाई गई | 


संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा आज राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन में उठाये गए कई गंभीर मामले


प्रदर्शन में अजय राय ,राज्य कार्य समिति सदस्य मजदूर किसान मंच उत्तर प्रदेश ,शिवमुरत राम ,खेत मजदूर यूनियन ,लालचंद यादव , जिला मंत्री उत्तर प्रदेश किसान सभा आदि ने भाग लिया | 

🔷सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें |