सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्र व्यक्तियों को लाभ मिले इस उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा का विभिन्न ब्लॉकों में भव्य आयोजन हुआ |
चंदौली | सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्र व्यक्तियों को लाभ मिले इस उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा का विभिन्न ब्लॉकों में भव्य आयोजन हुआ। केंद्र व प्रदेश सरकार के विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से उपस्थित लोगों को बताकर/समझाकर लोगों को लाभ लेने के लिए जागरूक किया गया।
ग्राम माटीगांव से विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ जनपद में किया गया। भारत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का विस्तृत प्रचार-प्रसार किया गया इस दौरान मा.मंत्री डॉ0 महेंद्र नाथ पाण्डेय,मा.विधायक पीडीडीयू सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण मौके पर मौजूद रहे। @PMOIndia @UPGovt pic.twitter.com/nXtyT0aXsz
— DM CHANDAULI (@dmchandauli) November 26, 2023
कार्यक्रम के दौरान सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का स्टाल लगाकर ग्रामीणों को योजनाओं के बारे में पूरी विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही मौके पर उपस्थित विभिन्न विभागों के लाभान्वित लाभार्थियों ने अपनी मेरी जुबानी मेरी कहानी के तर्ज पर अपना बातें रखी।
इस कार्यक्रम के दौरान एलईडी टीबी के माध्यम से योजनाओं को विस्तार से जानकारी दी गई। उपस्थित संबंधित अधिकारियों को लोगों की भी समस्या से उन्हें अवगत कराया गया ताकि समस्याओं का समाधान हो सके। उन्होंने विकसित राष्ट्र व पीएम के संकल्प को साकार करने को लेकर लोगों को शपथ दिलाई।
कार्यक्रम के दौरान मा0 जनप्रतिनिधिगण, संबंधित अधिकारीगण एवं सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।