जिलाधिकारी ने कहा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका पीडीडीयू नगर को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी छठ घाटों पर बेहतर सफाई के साथ प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित किया जाय |
![]() |
छठ पूजा की तैयारियों के मद्देनजर, दामोदर दास पोखरा का पहुंचे जिलाधिकारी |
चंदौली। जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे मंगलवार की दोपहर में मुगलसराय के दामोदरदास पोखरे पर पहुंच कर यहां सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी पीडीडीयू नगर से आगामी छठ पर्व को लेकर पीडीडीयू नगर के विभिन्न क्षेत्र में होने वाले छठ पर्व कार्यक्रम के मद्देनजर सभी जगह पर बेहतर सफाई व्यवस्था अभी से शुरू कराया जाए, ताकि त्योहार के समय पर्याप्त सफाई व्यवस्था बनी रहे। इसके लिए संबंधित को निर्देशित करते हुए अभियान चलाकर अभी से सफाई कार्य को सुनिश्चित किया जाए।
छठ पूजा की तैयारियों के मद्देनजर, दामोदर दास पोखरा का निरीक्षण किया। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका पीडीडीयू नगर को निर्देशित किया सभी छठ घाटो पर बेहतर सफाई के साथ प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित किया जाय। @UPGovt @CMOfficeUP @InfoDeptUP @UPGovt @ChiefSecyUP pic.twitter.com/EZDikbVK7z
— DM CHANDAULI (@dmchandauli) November 7, 2023
इस दौरान यहां अधिशासी अधिकारी पीडीडीयू नगर को बेहतर/संतोषजनक सफाई व्यवस्था का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी पीडीडीयू सहित अन्य नगर पालिका के अधिकारी गण उपस्थित रहे।