सकलडीहा सरोवर में फैली गंदगी पर केन्द्रीय मंत्री व चंदौली सांसद ने किया हस्तक्षेप, साफ-सफाई शुरू

सकलडीहा सरोवर में फैली गंदगी पर केन्द्रीय मंत्री व चंदौली सांसद ने किया हस्तक्षेप, साफ-सफाई शुरू

आस्था का केन्द्र सैकड़ों वर्ष प्राचीन शिव सरोवर में गंदा नाला सीवर का पानी पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा ईंजन लगाकर बहा दिये जाने से सरोवर दूषित हो गया है | 

सकलडीहा सरोवर में फैली गंदगी पर केन्द्रीय मंत्री व चंदौली सांसद ने किया हस्तक्षेप, साफ-सफाई शुरू
फोटो: कस्बा के प्राचीन शिव सरोवर का दूषित पानी का निकलवाते हुए अधिकारी व भाजपाई  

सकलडीहा,चंदौली | आस्था का केन्द्र सैकड़ों वर्ष प्राचीन शिव सरोवर में गंदा नाला सीवर का पानी पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा ईंजन लगाकर बहा दिये जाने से सरोवर दूषित हो गया है। भारी दुर्गंध से सरोवर के पास रहने वाले दर्जनों परिवार का जीना दूभर होगया है। 

जिसे लेकर कस्बावासियों ने केन्द्रीय मंत्री व सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय.से मिलकर सरोवर की दुर्दशा से अवगत कराया। सांसद के हस्तक्षेप के बाद एसडीएम सहित बीडीओं मौके पर पहुंचकर दूषित पानी निकलवाने की प्रक्रिया शुरू कराने पर कस्बावासियों में राहत की साँस ली है।

कस्बा के प्राचीन शिव सरोवर के समीप प्राचीन दुर्गा मंदिर, संतोषी माता का मंदिर, भगवान भोलेनाथ का मंदिर,हनुमान और राधा कृष्ण का मंदिर व गायत्री परिवार का कथा स्थल है। मंदिर के समीप सैकड़ों वर्ष पुराना प्राचीन शिव सरोवर है। जहां सुबह शाम महिलायें पूजा अर्चना के साथ उक्त सरोवर पर छठ पूजा, देव दिवाली, गायत्री परिवार की ओर से भक्ति संध्या कार्यक्रम का आयोजन होता है।  

इसके अलावा अन्य धार्मिक कार्य होता रहता है। बीते दिनों पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से गंदा नाला का दूषित पानी ईंजन लगाकर पाइप द्वारा सरोवर में बहा दिया गया। जिससे सरोवर का पानी दूषित होने  के साथ दुर्गंध देने लगा। जिसे लेकर ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया। समस्या को लेकर सांसद को भी अवगत कराया। सांसद के निर्देशन में शनिवार से सरोवर का दूषित जल की साफ सफाई शुरू होने से कस्बावासियों ने राहत महसूस किया। 

इस मौके पर सचिव गणेश यादव, भाजपा नेता विजय गुप्त, दिलीप गुप्त, महेन्द्र गुप्त, व्यापारी नेता आशीष जायसवाल, शिवदास जायसवाल,प्रधान प्रतिनिधि अशोक कुमार,भवेश त्रिपाठी, सहित अन्य रहे।

🔷सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें |