भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच के दौरान सिक्योरिटी में एक बड़ी चूक देखने को मिली | एक दर्शक अचानक मैदान के अंदर घुस आया | विराट कोहली को पीछे से कंधे पर हाथ रख दिया , बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया |
अहमदाबाद | यहां खेले जा रहे भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच के दौरान सिक्योरिटी में एक बड़ी चूक देखने को मिली| स्थिति यह रही कि एक दर्शक अचानक मैदान के अंदर घुस आया और उसने विराट कोहली के पास जाकर उन्हें पीछे से कंधे पर हाथ रख दिया , बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया | दरअसल , वह दर्शक फिलिस्तीन समर्थक बताया जा रहा है |