Children's Day 2023 , क्यों मनाया जाता है बाल दिवस, जानें- इतिहास और उसके महत्व

Children's Day 2023 , क्यों मनाया जाता है बाल दिवस, जानें- इतिहास और उसके महत्व

Childrens Day 2023 : हमारे देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन 14 नवंबर को प्रतिवर्ष बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।  


मुख्य बातें :-

👉प्रतिवर्ष 14 नवंबर को मनाया जाता है बाल दिवस
👉पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस पर मनाया जाता है बाल दिवस

एजुकेशन न्यूज़ ,पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | हमारे देश में प्रतिवर्ष कल 14 नवंबर को बाल दिवस यानी कि चिल्ड्रेंस डे (Children's Day) के रूप में मनाया जाता है। इस दिन सभी स्कूलों में गीत- संगीत, भाषण, स्लोगन, खेल से जुड़ी आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है और बच्चे पूरे दिन उत्साह पूर्ण माहौल मरण रहते हैं । इस दिन स्कूल की ओर से बच्चों को गिफ्ट आदि भी बांटें जाते हैं।

पहले 20 नवंबर को मनाया जाता था लेकिन पंडित नेहरू के बच्चों के प्रति प्यार एवं सम्मान को देखते हुए इस दिन को भारत में 14 नवंबर को मनाया जाता है। इसकी शुरुआत साल 1964 में की गयी थी

इस वजह से मनाया जाता है बाल दिवस


भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस 14 नवंबर के दिन  बाल दिवस मनाया जाता है। पंडित नेहरू को बच्चों से बेहद प्यार था और बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कहकर पुकारते थे। पंडित जवाहर लाल नेहरू का, बच्चों के लिए प्यार और सम्मान के चलते ही उनके मरणोपरांत उनके जन्मदिन को बच्चों को समर्पित कर दिया गया। तब से प्रति साल 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मानते हैं 


संसद में पारित हुआ था यह प्रस्ताव

पंडित जवाहर लाल नेहरू का 27 मई 2023 को निधन हुआ था। उसी वर्ष उनके जन्मदिवस 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाये जाने का फैसला हुआ | पंडित नेहरू को सम्मान देने के लिए संसद में सर्वसम्मति से बाल दिवस के रूप में मनाये जाने की घोषणा हुयी और तभी से इस दिन को बल दिवस के रूप में  मनाया जा रहा है।

बाल दिवस मनाने का यह है मुख्य उद्देश्य


पंडित नेहरू के अनुसार बच्चे ही हमारे समाज का आधार हैं। इसलिए इस दिन को बच्चों के अधिकारों, उनकी देखभाल करने और उनको अच्छी शिक्षा देने के साथ ही लोगों को इस बारे में अधिक से अधिक जानकारी देना ही इसका मुख्य उद्देश्य है।

दुनियाभर में 20 नवंबर को मनाया जाता है चिल्ड्रेन डे के रूप  में 

संयुक्त राष्ट्र महासभा की ओर से दुनियाभर में बाल दिवस 20 नवंबर को प्रतिवर्षमानाने की परम्परा है । भारत में भी पहले यह दिन 20 नवंबर को ही मनाया जाता था लेकिन 1964 के बाद से पंडित नेहरू के जन्मदिन के उपलक्ष्य में इस दिन को 14 नवंबर 2023 को मनाया जाने लगा है । भारत के अलावा अन्य देशों में अभी भी 20 नवंबर को ही बाल दिवस लोग मानते हैं।

🔷सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें |