यह घटना पीडीडीयू नगर की है, जहां मुगलसराय कोतवाली की RPF रेलवे कॉलोनी में वेल्डिंग के लिए आए ऑक्सीजन सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया |
चन्दौली | यह घटना पीडीडीयू नगर की हैं, जहां मुगलसराय कोतवाली की RPF रेलवे कॉलोनी में वेल्डिंग के लिए आए ऑक्सीजन सिलेंडर में ब्लास्ट ( Oxygen cylinder exploded ) हो गया| इससे आसपास में हड़कंप मच गया | ब्लॉस्ट की वजह जानने के लिए लोग इकठ्ठा हो गए | ऑक्सीजन सिलेंडर में हुए ब्लास्ट का टकड़ा काफी दूर तक गिरा |
आरपीएफ कॉलोनी थाना मुगलसराय अन्तर्गत रेलवे बैगन मेंटेनेंस के काम में प्रयोग लाये जा रहे आक्सीजन सिलेंडर को वाहन से उतारते समय हुई घटना के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर अनिरुद्ध सिंह का वक्तव्य 👇#UPPolice pic.twitter.com/ERLf8MJvti
— Chandauli Police (@chandaulipolice) November 13, 2023
प्राइमरी खबर के मुताबिक घटना में कई लोग घायल , एक मजदूर की हालत चिंताजनक बताई गयी है | यह हादसा ऑक्सीजन सिलेंडर उतारने के दौरान हुआ | बताते हैं कि रेलवे साइड पर वेल्डिंग का काम हो रहा था, तभी यह हादसा हो गया | हालांकि, इस मामले में आधिकारिक CO अनिरुद्ध सिंह का बयान सामने आया है |