Upcoming Cars In November 2023 भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इन करों को लेकर काफी हलचल है | एक साथ कई करें लांच होगी |
इस महीने लांच होने वाली 5 से अधिक कारें
नई दिल्ली। भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में Mercedes-Benz GLE Facelift को आज 2 नवंबर को AMG C43 के साथ लॉन्च होने वाली । जीएलई के नए संस्करण में बाहरी हिस्से के साथ-साथ केबिन केअंदर भी कई बदलाव किए गए हैं। इसके साथ ही बहुत सी नई कारें लॉन्च होने वाली हैं।
Upcoming Cars In November 2023 में भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार के अंदर इस महीने कई कारें लॉन्च होंगी। हमनें इस लेख में आपके लिए इनकी लिस्ट दे दी है ।
इस सूची में Lexus LM MPV, 2024 Skoda Superb, Mercedes-Benz GLE Facelift, Mercedes-AMG C43, और 2024 Renault Duster शामिल है।
आइए, इनके बारे में विस्तृत रूप से जान लेते हैं।
Lexus LM MPV
लेक्सस इंडिया ने इस साल अगस्त में एलएम लक्जरी एमपीवी के लिए प्री-बुकिंग शुरू हो गयी है । कार निर्माता कम्पनी का दावा है कि उसे 100 से अधिक बुकिंग प्राप्त हो चुकी हैं। 2024 लेक्सस एलएम टोयोटा के जीए-के प्लेटफॉर्म पर आधारित है और इसमें बड़े, सीधे ग्रिल, स्लीक एलईडी हेडलैंप और एक रैपराउंड एलईडी लाइट बार के साथ फिर से डिजाइन किया गया एक्सटीरयर भी दिया जाएगा।
Mercedes-Benz GLE Facelift
Mercedes-Benz GLE Facelift को आज ही 2 नवंबर, 2023 को AMG C43 के साथ लॉन्च होगा | जीएलई के नवीनतम संस्करण में बाहर के साथ-साथ केबिन के अंदर भी कई बदलाव किए गए हैं। इस एसयूवी में फिर से डिजाइन किए गए एलईडी हेडलाइट्स और टेल लाइट्स, नए बंपर और नए अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। आपको मालूम हो कि ग्लोबल मार्केट में मर्सिडीज अपनी GLE को 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम से लैस तीन पावरट्रेन विकल्पों के साथ तैयार किया गया है ।
Mercedes-AMG C43
Mercedes-AMG C43 भारत में 2 नवंबर, 2023 को नए GLE फेसलिफ्ट के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। एएमजी सी43 सी-क्लास का स्पोर्टियर वर्जन है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला BMW M340i और Audi S5 स्पोर्टबैक से होगा। AMG C43 में इलेक्ट्रिक टर्बोचार्जर और 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम के साथ 2.0-लीटर 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन का उपयोग हुआ है।
2024 Renault Duster
2024 Renault Duster को अगले महीने पेश किया जा सकता है। खबर है कि रेनो की सहयोगी ब्रांड डेसिया 29 नवंबर को पुर्तगाल में बिल्कुल नई डस्टर का स्वरुप बनाने की तैयारी में है। इसके साथ ही अगली पीढ़ी की डस्टर को भारत में 2025 तक हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, फोक्सवैगन टाइगुन और मारुति ग्रैंड विटारा के कंपटीटर के रूप में लॉन्च किए जाने की उम्मीद जताई गयी है।
2024 Skoda Superb
स्कोडा ने अगली पीढ़ी के सुपर्ब के डिजाइन स्केच जारी किए हैं। इस प्रीमियम सेडान को आधिकारिक रूप से 2 नवंबर, 2023 को पेश किया जाएगा। नई पीढ़ी की सुपर्ब अपने पूर्ववर्ती की तुलना में लंबी और ऊंची है, जिसके परिणामस्वरूप हेडरूम और सामान रखने की जगह में भी सुधार हुआ है। स्कोडा ने पुराने मॉडल की तुलना में बेहतर एयरोडायनामिक प्रदर्शन का भी दावा किया गया है।