थानाध्यक्ष चकिया व थाना प्रभारी बबुरी द्वारा गठित टीम ने 25 राशि गोंवंश को क्रूरता पूर्वक डीसीएम में लादकर वध हेतु बिहार ले जा रहे दो गो तस्करों को गिरफ्तार किया गया |
▶ थाना चकिया व थाना बबुरी पुलिस टीम को संयुक्त कार्रवाई में शिकारगंज के पास से मिली बड़ी सफलता
By Diwakar Rai /ब्यूरो चीफ चंदौली |
चंदौली | आज बुधवार को अपराध एवं अपराधियों पर नियन्त्रण ,वांछित/वारंटी अभियुक्तों के गिरफ्तारी व गोवंशो की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष चकिया व थाना प्रभारी बबुरी द्वारा गठित टीम ने 25 राशि गोंवंश को क्रूरता पूर्वक डीसीएम में लादकर वध हेतु बिहार ले जा रहे गो तस्कर सोनू पुत्र हसीन नि0 ग्राम उजिहिनी संदीपघाट थाना महेवाघाट जिला कौशाम्बी और मनोज कुमार पुत्र बाबदीन नि0 कोर्रही थाना बिसण्डा जिला बांदा को शिकारगंज को गिरफ्तार किया गया |
तत्पश्चात थाना चकिया पर मु0अ0सं0 340/2023 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधिनियम 307/429 भादवि व 4/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।