9 दिसंबर को आयोजित होने वाले लोक अदालत के प्रचार प्रसार हेतु प्रचार वाहन रवाना

9 दिसंबर को आयोजित होने वाले लोक अदालत के प्रचार प्रसार हेतु प्रचार वाहन रवाना

मा.जनपद न्यायाधीश एवं मा.अपर जनपद न्यायाधीश/पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहन को रवाना किया |

मा. न्यायाधीश द्वय ने आगामी लोक अदालत में जनपदवासियों से अपने वाद का निस्तारण सुलह समझौते एवं संस्वीकृति के आधार पर सुलझाने हेतु किया गया अपील

चंदौली | माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली तथा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 09-12-2023 को सुबह 10 बजे से आयोजित किया जाना है उक्त के सन्दर्भ में आज दिनांक 07-12-2023 को सुबह 10:00 बजे माननीय जनपद न्यायाधीश  सुनील कुमार चतुर्थ द्वारा जनपद न्यायालय परिसर चन्दौली से राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ से आये हुए प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इस अवसर पर अपर जनपद न्यायाधीश / पूर्णकालिक सचिव ज्ञान प्रकाश शुक्ल, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट  दीपक कुमार मिश्रा एवं सिविल जज (सी०डी०)  संदीप कुमार एवं न्यायालय के कर्मचारी गण व पी०एल०वी० उपस्थित रहे।

 

                     9 दिसंबर को आयोजित होने वाले लोक अदालत के प्रचार प्रसार हेतु प्रचार वाहन रवाना
 
माननीय जनपद न्यायाधीश द्वारा यह बताया गया कि उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में दिनांक 09.12. 2023 दिन शनिवार को समय प्रातः 10.00 बजे से आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना,प्रतिकर दाण्डिक वादों, धारा 138 एन.आई. एक्ट, बैंक रिकवरी, श्रमिक वाद, जल एवं गृहकर वाद विद्युत बिल, राजस्व वाद, वैवाहिक वाद, भूमि अधिग्रहण वाद व अन्य सिविल वादों का निस्तारण सुलह समझौते एवं संस्वीकृति के आधार पर किया जायेगा, उपरोक्त जानकारियों को आम जनमानस के बीच प्रचार प्रसार हेतु यह प्रचार वाहन जनपद न्यायालय चन्दौली से सैयदराजा, नईबाजार, नोनार, धीना, कमालपुर, अहीकौरा, धानापुर, हिंगुतर, धरांव, सुरतापुर, नादी निधुरा, रामगढ़, मारूफपुर, चहनियां, पपौरा, सकलडीहा, कुचमन, तारा जीवनपुर, अलीनगर, नियमताबाद, मुगलसराय, मुगलसराय तहसील, पचफेड़वा होते हुए पुनः जनपद न्यायालय चन्दौली में वापस होगी।

उक्त प्रचार वाहन से प्रचार के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जागरूक किया जाएगा। जानकारी अपर जनपद न्यायाधीश / पूर्णकालिक सचिव(जिला विधिक सेवा प्राधिकरण) श्री ज्ञान प्रकाश शुवल द्वारा दी गई।

➧ सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने के लिए Google में purvanchalnewsprint.co.in  लिख कर सर्च करें | पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें |