उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में उत्तराखंड राज्य अतिथि गृह का निर्माण किया जाएगा |
![]() |
अयोध्या में बनेगा उत्तराखंड राज्य अतिथि गृह, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने की घोषणा |
देहरादून | उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा ऐलान किया है। सीएम धामी ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में उत्तराखंड राज्य अतिथिगृह का निर्माण किया जाएगा | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड से बड़ी संख्या में लोग भगवान राम के दर्शन के लिए अयोध्या जाते हैं, इसलिए सरकार जल्द ही यहां एक गेस्ट हाउस बनाएगी | इसके लिए यूपी सरकार से जमीन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया था |
मिली जानकारी के मुताबिक राज्य की टीम ने अयोध्या में गेस्टहाउस निर्माण के लिए प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया. साइट प्लान को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंजूरी दे दी है | राज्य सरकार ने उत्तर प्रदेश से इस भवन के लिए 4,000 वर्ग मीटर भूमि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है|
श्री राम जन्मभूमि पर जल्द ही श्री राम मंदिर का औपचारिक उद्घाटन किया जाएगा। राज्य सरकार ने यहां आने वाले राज्य के लोगों के लिए एक राज्य अतिथिगृह बनाने का निर्णय लिया है। राज्य अतिथि गृह के लिए प्रस्तावित भूमि श्रीराम मंदिर स्थल से करीब साढ़े छह किलोमीटर दूर है | राज्य अधिकारियों की एक टीम ने भी इस स्थान का दौरा किया |