अगर आप उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती होने का सपना देखते हैं तो यह आपके लिए अच्छी खबर है | 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले योगी सरकार यूपी पुलिस में बड़े पैमाने पर भर्ती करेगी |
लखनऊ | अगर आप उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती होने का सपना देखते हैं तो यह आपके लिए अच्छी खबर है। 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले योगी सरकार यूपी पुलिस में बड़े पैमाने पर भर्ती करेगी |
प्राप्त जानकारी के मुताबिक जनवरी 2024 में 62,624 पदों पर रिक्तियों की घोषणा की जाएगी. इसमें 52,699 पुलिस अधिकारी के पद हैं. जनवरी के पहले सप्ताह में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो सकता है.
पुलिस अधिकारी के अलावा, 2,833 जेल प्रहरी, 2,469 एसआई, 2,430 रेडियो ऑपरेटर, 545 क्लर्क, 472 कंप्यूटर ऑपरेटर, 55 कंप्यूटर प्रोग्रामर और 521 योग्य खिलाड़ी कोटा पदों पर भर्ती की जानी है। यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड जनवरी के पहले सप्ताह में नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। अधिक जानकारी के लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://uppbpb.gov.in/ पर जाएं.
अगर आप यूपी पुलिस में सिपाही बनने का सपना देखते हैं तो आपके पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से हाई स्कूल की शिक्षा होना जरूरी है। उम्मीदवार की अधिकतम आयु 23 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, एसआई के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इस पद के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 28 वर्ष है | नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी। आपको बता दें कि भर्ती के लिए एजेंसी का चयन कर लिया गया है |