भोजपुरी सिनेमा जगत के जानेमाने अभिनेता यश कुमार की फिल्म 'कभी अलविदा ना कहना' का वर्ल्ड प्रीमियर 09 दिसंबर शाम 5 बजे से किया जायेगा।
मुंबई, पूर्वांचल न्यूज प्रिंट। भोजपुरी सिनेमा जगत के जानेमाने अभिनेता यश कुमार की फिल्म 'कभी अलविदा ना कहना' का वर्ल्ड प्रीमियर 09 दिसंबर शनिवार शाम 5 बजे से किया जायेगा। इस फिल्म का पुनः प्रसारण 10 दिसम्बर 2023 को सुबह 10 बजे से शुरू हो शुरू हो जाएगा।
यश कुमार की यह फिल्म रिश्तों के महत्त्व पर बनीं हुयी है। यश कुमार ने कहा कि फिल्म में पति के प्यार और समर्पण की इमोशनल पर कहानी बनीं है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म की कहानी एक ऐसे पति की है, जो अपनी पत्नी से बेइंतहा प्यार भी करता है और उसकी खुशी के लिए त्याग भी करता है। इस स्टोरी लाइन पर फिल्म की कहानी है।
'कभी अलविदा ना कहना' एक सम्पूर्ण पारिवारिक और मनोरंजक फिल्म है। यह फिल्म भोजपुरी को रिप्रजेंट करे, इसका प्रयास किया है। इसकी मेकिंग भी बड़े लेवल पर हुई है। फिल्म के गाने और संवाद के साथ एक्शन भी खूब हैं, इसलिए मैं भोजपुरी के दर्शकों से आग्रह करूंगा कि आप अभी हमारी फिल्म के ट्रेलर को देखें।
'कभी अलविदा ना कहना' में यश कुमार ,रक्षा गुप्ता, डिम्पल सिंह पूनम वर्मा, संजीव मिश्रा ,अमित शुक्ला, अनीता रावत, विनोद मिश्रा, सबा खान, राधे कुमार, वैष्णवी शाही, और नीलू यादव मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के संगीतकार साजन मिश्रा और गीतकार शेखर मधुर हैं। कहानी खुद यश कुमार ने लिखी है।
➧ सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter 👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने के लिए Google में purvanchalnewsprint.co.in लिख कर सर्च करें | पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें |