तीन राज्यों में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के बाद बीजेपी आज बुधवार को राजधानी में बड़ी बैठक कर रही है | इसमें नमो ऐप को लेकर एक कार्यशाला का भी आयोजन किया जा रहा है |
![]() |
बैठक में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी भी शामिल |
पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट, लखनऊ। तीन राज्यों में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के बाद बीजेपी आज बुधवार को राजधानी में बड़ी बैठक कर रही है |
इसमें नमो ऐप को लेकर एक कार्यशाला का भी आयोजन किया जा रहा है | लोकसभा चुनाव को लेकर यह बैठक अहम मानी जा रही है| इसमें कई मंत्री भी हिस्सा ले रहे हैं| वहां अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी भी हैं | इस बैठक के दौरान लोकसभा चुनाव को लेकर नई रणनीति तय की जा सकती है|
जिसमें जमीनी स्तर पर काम करने के तरीके में बदलाव पर भी चर्चा हो सकती है | इस कार्यशाला की खास बात यह है कि इसमें दो करोड़ लोगों को नमो ऐप से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है | इसके अलावा विकसित भारत की यात्रा पर भी चर्चा होगी |
बैठक में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी भी शामिल हुए हैं| इसके साथ ही 22 और 23 दिसंबर को दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में एक बैठक भी बुलाई गई है, इस बैठक की अध्यक्षता जेपी नड्डा करेंगे |