गोवंश की तस्करी करने वाले वांछित अभियुक्त को थाना चकिया पुलिस ने किया गिरफ्तार

गोवंश की तस्करी करने वाले वांछित अभियुक्त को थाना चकिया पुलिस ने किया गिरफ्तार

पूछताछ करने पर अभियुक्त हकड़ू उर्फ संजय यादव अपने साथी नन्दू यादव  के साथ छह राशि गौवंश को पैदल पैदल हाक कर गौवध के लिये बिहार जंगल के रास्ते से ले जा रहे थे | 

गोवंश की तस्करी करने वाले वांछित अभियुक्त को थाना चकिया पुलिस ने किया गिरफ्तार

🔹अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चन्दौली पुलिस का अभियान लगातार जारी
🔹 मुसाहिबपुर बन्धी के पास से मिली सफलता
🔹 माह नवम्बर में प्रतिबंधित पशुओं को जंगल के रास्ते बिहार ले जाते समय पुलिस कार्यवाही में फरार अभियुक्तों की तलाश में थी पुलिस

By-Diwakar Rai /ब्यूरो चीफ चंदौली 

पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में चकिया थानाध्यक्ष अतुल कुमार द्वारा गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर रविवार को थाना चकिया पर पंजीकृत मु.अ.सं. 321/2023 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध नि. अधि. व 11 पशु क्रूरता नि. अधि. से संबंधित वांछित अभियुक्त हकड़ू उर्फ संजय यादव पुत्र सुदामा यादव निवासी मुसाहिबपुर बंधी थाना चकिया जनपद चन्दौली को मुसाहिबपुर बन्धी के पास से समय 06.20 बजे गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है |  

घटना कारित करने का तरीका/पूछताछ विवरण                                                                 

पूछताछ करने पर अभियुक्त हकड़ू उर्फ संजय यादव पुत्र सुदामा यादव निवासी मुसाहिबपुर बंधी थाना चकिया जनपद चन्दौली कम समय मे अधिक पैसा कमाने के लोभ में 09.11.2023 को मै अपने साथी नन्दू यादव पुत्र स्व0 पंचम यादव निवासी ग्राम जंगल चुड़िया भुसिया थाना चकिया जनपद चन्दौली के साथ छह राशि गौवंश को पैदल पैदल हाक कर गौवध के लिये बिहार जंगल के रास्ते से ले जा रहे थे |

 जैसे ही हम लोग मझराती बंधी ग्राम मुबारकपुर के पास पहुंचे की पुलिस घेरा बन्दी कर दी तो मैं मौके से जंगल झाड़ी पहाड़ का फायदा उठाकर भाग गया था | मेरा साथी नन्दू यादव उपरोक्त मौके पर गौवंश के साथ पकड़ गया था साहब मै अपने साथी के साथ मिलकर पहली बार यह घटना कर दिया था मुझसे गलती  हो गयी थी |

गिरफ्तारशुदा अभियुक्त  व गिरफ्तारी का स्थान 

हकड़ू उर्फ संजय यादव पुत्र सुदामा यादव निवासी मुसाहिबपुर बंधी थाना चकिया जनपद चन्दौली को  मुसाहिबपुर बन्धी से गिरफ्तार किया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

मु.अ.सं. 321/2023 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध नि. अधि. व 11 पशुक्रूरता नि. अधि. 

गिरफ्तार करने वाली  टीम का विवरण –

1. थानाध्यक्ष अतुल कुमार प्रजापति थाना चकिया 
2. उ0नि0 अवधबिहारी यादव  
3. का0 रामकेश पाल  
4. का0 प्रवेश कुमार सिंह 

➧ सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूवेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने के लिए Google में purvanchalnewsprint.co.in  लिख कर सर्च करें | पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें |