चन्दौली समेत पूर्वांचल में जगह जगह बारिश हो रही है | मौसम विभाग के अनुसार आज रात का तापमान सामान्य से कम रहने की सम्भावना बन गयी है |
लखनऊ, पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट । यूपी की राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में आज गुरुवार सुबह से ठंडी हवाएं चल रही हैं। चन्दौली समेत पूर्वांचल में जगह जगह बारिश हो रही है | मौसम विभाग के अनुसार आज रात का तापमान सामान्य से कम रहने की सम्भावना बन गयी है।
सर्द हवाओं की वजह से ठंडक बढ़ गई है। इसके पूर्व दो से तीन दिनों तक प्रदेश के कई इलाकों में बारिश के चलते ठण्ड में काफी इजाफा हुआ था। हालांकि, मौसम विभाग ने आज भी कई जगहों पर बारिश का अनुमान जताया गया है। साथ ही कई जनपदों में बारिश हो रही है |
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार तमिलनाडु में साइक्लोन के चलते कई प्रदेशों में बारिश और तेज हवाएं चली है। इस तूफ़ान के चलते मौसम प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहने की सम्भावना बनी हुयी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने वाल है ।
धान की फसलों को काफी नुकसान
धान की फ़ज़ाओं को काफी नुकसान पहुंचा है | इसकी वजह बारिश बताई जा रही है | किसानों का कहना है की धान की फसल कटने वाली है | अब इसमें विलम होगा | इससे गेहूं की बुआई भी पिछड़ेगी |
➧ सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter 👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने के लिए Google में purvanchalnewsprint.co.in लिख कर सर्च करें | पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें |