लोकसभा चुनाव में BSP पार्टी नया प्रयोग करने जा रही है | आकाश आनंद, सतीश चंद्र मिश्रा चुनाव लड़ सकते हैं, उनकी सीटों की तलाश को लेकर चर्चा की जा रही है |
![]() |
BSP पार्टी करने जा रही नया प्रयोग, चुनावी मैदान में दिखेंगे आकाश आनंद, सतीश चंद्र मिश्रा |
लखनऊ | BSP प्रमुख मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को बीते दिनों में अपना उत्तराधिकारी बनाया | उत्तराधिकारी बनते और BSP के युवा चेहरे के रुप में उतरे आकाश आनंद अब साल 2024 को लेकर रणनीति तैयार करने में जुट गए हैं |
ताजा जानकारी के अनुसार, लोकसभा चुनाव में BSP पार्टी नया प्रयोग करने जा रही है | आकाश आनंद, सतीश चंद्र मिश्रा चुनाव लड़ सकते हैं और उनकी सीटों की तलाश को लेकर चर्चा की जा रही है| आकाश आनंद के लिए बिजनौर सीट पर विचार किया गया है |
इसी सीट से मायावती पहली बार लोकसभा पहुंची थीं | इस सीट पर दलित, मुस्लिम वोटरों की संख्या अधिक है | सतीश मिश्रा के लिए अकबरपुर सीट पर विचार चल रहा है | विश्वनाथ पाल के लिए अयोध्या या अंबेडकर नगर सीट पर मंथन जारी है |
खैर अब देखने वाली बात ये होगी बसपा का 24 को लेकर ये मंथन कितना कारगर साबित होता है और विचार के बाद कौन सी सीट किसे दी जा रही है |