यूपी कांग्रेस की बहुप्रतीक्षित नई टीम की 25 नवंबर को घोषणा हुई थी , ऐसे में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय मिशन 2024 के लिए रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं |
हाइलाइट्स :-
यूपी कांग्रेस ने नव नियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक का समय बदलकर 5 दिसम्बर तय की
कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय नई टीम के साथ मंथन कर 2024 की रणनीति करेंगे तय
लखनऊ | पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव पूरे हो गए हैं | तीन दिसम्बर को इन राज्यों के चुनावी परिणाम भी आ जायेगा | लिहाजा, अब राजनीतिक दल मिशन 2024 की तैयारियों को धार देने में लगने लगे हैं | इसी क्रम में यूपी कांग्रेस ने भी अब नव नियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक का टाइम बदलकर 5 दिसम्बर तय कर दी गयी है| उस दिन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय नई टीम के साथ मंथन कर लोकसभा इलेक्शन 2024 की रणनीति बनाएंगे |
130 पदाधिकारी 5 दिसम्बर को जुटेंगे लखनऊ में
यूपी कांग्रेस की बहुप्रतीक्षित नई टीम 25 नवंबर को घोषित हुई , ऐसे में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय मिशन 2024 को साधने के लिए नई टीम के साथ मैदान में उतरना होगा | नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव मिलाकर 130 पदाधिकारी शामिल हैं | इसके साथ ही अभी सदस्य और आमंत्रित सदस्यों की भी घोषणा होगी , फिलहाल 130 पदाधिकारी 5 दिसम्बर को लखनऊ में जुटेंगे| कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि अब नवनियुक्त कार्यकारिणी की बैठक 2 दिसम्बर के बजाए 5 दिसम्बर को राखी गयी है |
नई टीम को सौंपा जाएगा जनपदों की जिम्मेवारी
प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि 5 दिसम्बर को ही पदाधिकारियों के दायित्वों को सौंप दिया जाएगा | बूथ लेवल तक संगठन को मजबूत करने के लिए पदाधिकारियों को जिला, मंडल की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी| इसके साथ ही भावी कार्यक्रमों पर भी मंत्रणा किया जायेगा| वहीं ज्वाईनिंग अभियान को कैसे धार दी जा सके, जनता के मुद्दों को उठाना और पार्टी का जनाधार को बढ़ाने के लिए नयी रणनीति पर विचार होगा |
🔷🔷सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूवेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter 👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने के लिए Google में purvanchalnewsprint.co.in लिख कर सर्च करें | पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें |