अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कन्दवा पुलिस ने 02 गोवंश के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया |
➧ प्रतिबंधित पशु तस्करों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान में लगातार मिल रही चन्दौली पुलिस को सफलता
➧ थाना कन्दवा पुलिस टीम को धनाईतपुर पोखरा के पास घेराबन्दी के दौरान तस्कर धराया
By-Diwakar Rai /ब्यूरो चीफ चंदौली
पुलिस अधीक्षक डा.अनिल कुमार द्वारा जनपद में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने तथा अपराध में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक सलिल स्वरुप आदर्श थाना कन्दवा मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर ब्रम्हजी स्थान धनाईतपुर पोखरा थाना कन्दवा चन्दौली के पास से 02 राशि गोवंशीय पशु (01 गाय व 01 बैल) के साथ पैदल हांक कर वध हेतु बिहार विक्रय करने ले जाते समय अभियुक्त शाकिर अली पुत्र नूरे आलम नि0 ग्राम अरंगी थाना कन्दवा जनपद चन्दौली उम्र 38 वर्ष को गिरफ्तार किया गया | पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना कन्दवा पर मु0अ0सं0 02/2024 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता निवारण अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम :
1-उ0नि0 अमर नाथ साहनी
2- हे0का0 वेद प्रकाश यादव
3 – का0 अवधेश पटेल
4 – का0 श्रीकान्त यादव