लखनऊ: विधान मंडल के बजट सत्र को अधिसूचना जारी, 1 फरवरी को होगी सर्वदलीय बैठक

लखनऊ: विधान मंडल के बजट सत्र को अधिसूचना जारी, 1 फरवरी को होगी सर्वदलीय बैठक

विधान मंडल के बजट सत्र को लेकर अधिसूचना जारी हो गई है, पहली फरवरी को होगी बजट सत्र के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है।

फाइल फोटो
मुख्य बातें:

विधान मंडल के इस सत्र में 5 या 6 फरवरी को किया जाएगा बजट पेश

बजट 7.50 लाख करोड़ से अधिक का होने की उम्मीद

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बजट लोक लुभावना होना तय 

लखनऊ, पूर्वांचल न्यूज प्रिंट। विधान मंडल के बजट सत्र को लेकर अधिसूचना जारी हो गई है, पहली फरवरी को होगी बजट सत्र के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है।

यूपी विधान मंडल के बजट सत्र को लेकर अधिसूचना जारी हो गई है, पहली फरवरी को होगी बजट सत्र के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है। जिसमें सभी दलों  नेता शामिल होंगे। खबर यह है कि यह बजट सत्र छह दिनों तक चलेगा, जिसमें बजट सत्र की कार्यवाही चलेगी।

 इस बार 7.50 लाख करोड़ से अधिक का बजट होने की उम्मीद जताई गई है। विधान मंडल के इस सत्र में 5 या 6 फरवरी को बजट पेश किया जाएगा। इसी साल चुनावी वर्ष में सरकार सबसे बड़ा बजट पेश करेगी । 

इस बजट में सरकार विकास, नौजवान, महिला व किसानों पर फोकस कर  सकती है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यह बजट लोक लुभावना होना तय बताया जा रहा है।

सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने केलिए Google में purvanchalnewsprint.co.in  लिख कर सर्च करें | पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें. |