बड़ी खबर : भाजपा के वरिष्ठ नेता हृदयनाथ सिंह का निधन, सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

बड़ी खबर : भाजपा के वरिष्ठ नेता हृदयनाथ सिंह का निधन, सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय संगठक हृदयनाथ सिंह का निधन हो गया है , उनका पार्थिव शरीर आज लखनऊ बीजेपी कार्यालय में रखा गया |

बड़ी खबर : भाजपा के वरिष्ठ नेता हृदयनाथ सिंह का निधन, सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि
पार्थिव शरीर आज लखनऊ बीजेपी कार्यालय में रखा गया

पूर्वांचल न्यूज प्रिंट, लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय संगठक हृदयनाथ सिंह का निधन हो गया है. उनका पार्थिव शरीर आज लखनऊ बीजेपी कार्यालय में रखा गया |  इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत बीजेपी के तमाम वरिष्ठ नेता श्रद्धांजलि देने पहुंचे|  उपमुख्यमंत्री ब्रिजेश पाठक ने आज सुबह ट्विटर पर यह जानकारी दी | 

 डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने चरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिजनों व समर्थकों को शक्ति प्रदान करें| 

ह्दय नाथ सिंह का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव जौनपुर जिले के शाहगंज तहसील स्थित अमावा खुर्द में किया जाएगा। हृदयनाथ सिंह झारखंड में भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री रहने के अलावा काशी और ब्रज प्रांत के संगठन मंत्री थे। इससे पहले वे अयोध्या एवं झाँसी विभाग के कार्यकर्ता थे। वह हरदोई और पीलीभीत के जिला कार्यवाह भी थे।

 उन्होंने आपातकाल के दौरान काम किया और गिरफ्तार भी हुए। जौनपुर के रहने वाले हृदयनाथ सिंह गोरखपुर में पढ़ाई के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़ गए। इसके बाद वह आरएसएस के प्रचारक बन गये. उनके निधन पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी और प्रदेश महासचिव धर्मपाल सिंह संगठन मंत्री सहित कई बड़े-छोटे भाजपा नेताओं ने शोक व्यक्त किया है | 


➧ सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने के लिए Google में purvanchalnewsprint.co.in  लिख कर सर्च करें | पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें.