Chandauli News : राजेश राय को मिली सदर सर्किल की कमान ,रघुराज होंगे सकलडीहा के नए सीओ

Chandauli News : राजेश राय को मिली सदर सर्किल की कमान ,रघुराज होंगे सकलडीहा के नए सीओ

जनपद के पुलिस कप्तान डॉ. अनिल कुमार ने दो पुलिस क्षेत्राधिकारियों के कार्य क्षेत्र में परिवर्तन किया है |

राजेश राय को मिली सदर सर्किल की कमान


चंदौली | जिले के कप्तान डॉ. अनिल कुमार ने दो पुलिस क्षेत्राधिकारियों के कार्य क्षेत्र में परिवर्तन किया है | सकलडीहा के क्षेत्राधिकारी राजेश राय को चंदौली पुलिस उपाधीक्षक की कमान सौंपी गयी है |


 अब वे सदर चंदौली , सैयदराजा, कंदवा सहित महिला थाने का पर्यवेक्षण का काम देखेंगे | जबकि क्षेत्राधिकारी लाइन से रघुराज को सकलडीहा का नया सीओ बनाया गया है | इनके जिम्मे सकलडीहा सर्किल के  सकलडीहा कोतवाली, बलुआ, धानापुर, धीना थाना क्षेत्र होगा | 



बता दें कि सदर सीओ सर्किल में तैनात ओमवीर सिंह के गैरजनपद ट्रांसफर हो जाने से सदर सर्किल में किसी तेजतर्रार पुलिस उपाधीक्षक की तैनाती तय मानी जा रही थी | इस क्रम यह तैनाती की गयी| 


➧ सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने के लिए Google में purvanchalnewsprint.co.in  लिख कर सर्च करें | पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें.