लखनऊ: अखिलेश यादव ने कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और लोहिया, चौधरी चरण सिंह और नेताजी को भारत रत्न देने की मांग उठाई

लखनऊ: अखिलेश यादव ने कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और लोहिया, चौधरी चरण सिंह और नेताजी को भारत रत्न देने की मांग उठाई

राजधानी लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर बुधवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई | 

लखनऊ |  राजधानी लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर बुधवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई | इस मौके पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने 'जननायक' कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर पुष्प कर उन्हें श्रद्धांजलि दी | 

इस मौके पर अखिलेश यादव ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत 'भारत रत्न' घोषित किया जाना सामाजिक न्याय आंदोलन की जीत है, जो दर्शाता है कि अब देश की 90 प्रतिशत जनता सामाजिक न्याय और आरक्षण के परंपरागत विरोधियों को भी परास्त कर रही है | पीडीए साथ आया, पहले आपको झुकना होगा | 

इस मौके पर अखिलेश यादव ने मांग की कि सामाजिक न्याय के प्रणेता डॉ. राम मनोहर लोहिया, बी. पी. मंडल, चौधरी चरण सिंह, नेता जी मुलायम सिंह यादव को भारत रत्न दिया जाना चाहिए |  सामाजिक न्याय के लिए लड़ने वाले इन महापुरुषों ने अपना पूरा जीवन समाज में असमानताओं को दूर करने और पिछड़े वर्गों, दलितों, अल्पसंख्यकों और गरीबों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया।

सपा प्रमुख ने आगे कहा कि कर्पूरी ठाकुर समाजवादी नेता डॉ राम मनोहर लोहिया और लोक नायक जय प्रकाश नारायण के अनुयायी, सामाजिक न्याय के प्रणेता और लोकतंत्र के सेनानी थे |  वह सामाजिक समरसता के प्रतीक थे और आज समाजवादी पार्टी, पीडीए कर्पूरी ठाकुर के विचारों से प्रेरित है। अपनी सादगी, ईमानदारी और न्यायप्रियता के कारण वे गरीबों के मसीहा के रूप में प्रसिद्ध हुए।

भाजपा जनकल्याण के बारे में नहीं सिर्फ चुनाव और सत्ता के बारे में सोचती है। समाजवादियों को भाजपा की चालाकी से बचना होगा। जनता की आशाओं एवं आकांक्षाओं की पूर्ति पीडीए से ही संभव है। देश में जाति और रंग के आधार पर भेदभाव लंबे समय से चला आ रहा है। आज भारतीय समाज में अशांति है। भाजपा बाबा साहेब डॉ. कर्पूरी ठाकुर जी के संविधान में की गई आरक्षण व्यवस्था को षडयंत्रपूर्वक समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है, आपातकाल के विरोध में और लोकतंत्र की रक्षा के लिए जेल में यातना सहना सही था।

सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने केलिए Google में purvanchalnewsprint.co.in  लिख कर सर्च करें | पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें.