भारतीय सूचना सेवा की पूर्व वरिष्ठ अधिकारी श्रीमती एन.जे. कृष्णा का आज नोएडा में निधन हो गया, वह 81 वर्ष की थीं |
नई दिल्ली | भारतीय सूचना सेवा की पूर्व वरिष्ठ अधिकारी श्रीमती एन.जे. कृष्णा का आज नोएडा में निधन हो गया। वह 81 वर्ष की थीं | अपनी सेवा के दौरान, उन्होंने केंद्र सरकार में विभिन्न पदों पर कार्य किया। वह 1998 से 2002 के बीच भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के प्रेस सूचना कार्यालय में प्रधान सूचना अधिकारी भी रहीं।