तत्कालीन मंत्री पर गंभीर आरोप लगाने वाले आप सांसद संजय सिंह पर कोर्ट ने एक लाख का जुर्माना लगाया

तत्कालीन मंत्री पर गंभीर आरोप लगाने वाले आप सांसद संजय सिंह पर कोर्ट ने एक लाख का जुर्माना लगाया

यूपी में आम आदमी पार्टी को एक और झटका लगा है |  आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह पर जिला अदालत ने एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है |

तत्कालीन मंत्री पर गंभीर आरोप लगाने वाले आप सांसद संजय सिंह पर कोर्ट ने एक लाख का जुर्माना
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह 
लखनऊ। यूपी में आम आदमी पार्टी को एक और झटका लगा है | आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह पर जिला अदालत ने एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है | संजय सिंह पर यह जुर्माना तत्कालीन मंत्री जल शक्ति सिंह के खिलाफ सोशल मीडिया पर भ्रम फैलाने और उन पर धोखाधड़ी का आरोप लगाकर उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने के आरोप में लगाया गया था | सीनियर सिविल जज डिवीजन ने तत्कालीन मंत्री महेंद्र सिंह के खिलाफ सोशल मीडिया अकाउंट से सभी संदेशों को हटाने का भी आदेश दिया।

आपको बता दें कि कोर्ट ने सांसद संजय सिंह को जुर्माने की रकम पूर्व मंत्री को देने का आदेश दिया है. अपने ऊपर लगे आरोपों से आहत होकर तत्कालीन मंत्री ने उन पर मानहानि का मुकदमा कर दिया | जल शक्ति विभाग में मंत्री रहने के दौरान सांसद संजय सिंह ने उन पर भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी के आरोप लगाये थे |

 आप सांसद संजय सिंह भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं. पूर्व मंत्री के मामले में कोर्ट ने कई पन्नों का फैसला सुनाया. बताया जाता है कि बहस के दौरान संजय सिंह के वकील पूर्व मंत्री पर लगाये गये आरोपों से संबंधित कोई भी दस्तावेज कोर्ट में पेश नहीं कर पाये. ,जिसे लेकर कोर्ट ने नाराजगी भी जताई.

➧ सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने के लिए Google में purvanchalnewsprint.co.in  लिख कर सर्च करें | पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें.