बड़ी खबर: सौ असहायों में बांटा गया कम्बल, दिखी चेहरे पर चमक

बड़ी खबर: सौ असहायों में बांटा गया कम्बल, दिखी चेहरे पर चमक

सीओ कार्यालय पर शुक्रवार को उपजा और पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में जरूरत मंदों को कंबल वितरण का आयोजन किया गया। 

समाजसेवी अरविंद डिसिल को सम्मानित करते सीओ सकलडीहा

सकलडीहा। सीओ कार्यालय पर शुक्रवार को उपजा और पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में जरूरत मंदों को कंबल वितरण का आयोजन किया गया। इस मौके पर समाजसेवी अरविंद डिसिल द्वारा जरूरत मंदों के लिये कंबल उपलब्ध कराया गया। करीब सौ गरीबों को कंबल वितरण किया गया। 

कंबल देते उपजा तहसील अध्यक्ष सोनू पटेल

कंबल वितरण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सीओ रघुराज ने बताया कि जरूरत मंद गरीबों की सेवा ही सच्ची पूजा है। मानवता से बड़ा को धर्म नही है। पत्रकार संगठन के पहल पर समाजसेवी द्वारा किया गया योगदान सराहनी है। 

कंबल पाते ही वृद्ध के चेहरे पर आई चमक

वही उपजा के अध्यक्ष चन्द्रजीत पटेल सोनू व संरक्षक आशीष विद्यार्थी ने कहा कि पत्रकार समाज सेवा की भावना से लोगों की मदद के लिये सदैव तत्पर रहता है। 

वही वरिष्ठ पत्रकार सरवन राय ने कहा कि वे शीध्र ही उपजा के बैनर तले निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा कैंप शिविर लगायेंगे। अंत में सौ जरूरत मंद गरीबों को सुक्ष्म जलपान के साथ कंबल वितरण का आयोजन संपन्न हो गया। 

इस मौके पर कोतवाल राजीव कुमार सिंह, समाजसेवी अरविंद डिसिल,अमित कुमार, पुनवासी यादव, सत्यनारायण प्रसाद, अनिल सेठ, ज्ञानेन्द्र सिंह, हलीम,अजय सिंह राजपूत, चन्द्रशेखर राय, उदयभान यादव, संजय पाल सहित अन्य रहे। धन्यवाद ज्ञापन अरविंद पटवा ने किया।

सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने केलिए Google में purvanchalnewsprint.co.in  लिख कर सर्च करें | पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें. |