Nora Fatehi Deepfake: एआई तकनीक में प्रगति के बीच डीपफेक के मामले भी दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं। अब इस मामले में ताजा नाम जुड़ा है एक्ट्रेस नोरा फतेही का।
![]() |
फोटो साभार: मनी कंट्रोल वेबसाइट |
मनोरंजन न्यूज, नई दिल्ली। नोरा फतेही डीपफेक वीडियो विवाद गहराता जा रहा है।बॉलीवुड अभिनेत्रियों के डीपफेक वीडियो के मामले दिन-ब-दिन तेजी से बढ़ रहे हैं। अब इस लिस्ट में नया नाम जुड़ रहा है एक्ट्रेस नोरा फतेही का। |
नोरा का एक डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है और तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर नोरा फतेही ने आपत्ति जताई और अपनी प्रतिक्रिया दी।
Nora Fatehi Deepfake video हुआ वायरल
एआई तकनीक के बढ़ते चलन के साथ इसके दुष्प्रभाव भी लगातार सामने आ रहे हैं। खासकर एआई की मदद से डीपफेक वीडियो के मामले कई गुना बढ़ रहे हैं।
ऐसे में नोरा फतेही डीपफेक का शिकार हो गईं. दरअसल, लुलुलेमोन नाम के एक इंस्टाग्राम यूजर ने नोरा का ऑनलाइन शॉपिंग से जुड़ा एक डीपफेक वीडियो शेयर किया है। इस इंस्टा पेज पर पहले भी एक्ट्रेस के इस तरह के वीडियो पोस्ट हो चुके हैं।
अब नोरा फतेही ने इस वीडियो को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी पर शेयर किया है और इसे पूरी तरह से फेक बताया है. इतना ही नहीं नोरा ने ये भी लिखा- "मैं इसे देखने के बाद पूरी तरह से शॉक्ड हूं, इस डीपफेक वीडियो पर नोरा फतेही द्वारा आपत्ति जताने से अब मामले ने तूल पकड़ लिया है।
आपको बता दें कि नोरा फतेही से पहले रश्मिका मंदाना और आलिया भट्ट के डीपफेक वीडियो भी चर्चा का विषय बने थे।
इस फिल्म में नजर आएंगी नोरा
इसके अलावा नोरा फतेही के वर्क फ्रंट पर नजर डालें तो वह इस समय अपनी आने वाली फिल्म क्रैक को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में नोरा फतेही एक्टर विद्युत जामवाल के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।
हम आपको बता दें कि यह फिल्म 23 फरवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. हम आपको बता दें कि इस फिल्म के टीजर ने पहले ही फैन्स का उत्साह बढ़ा रखा है।