यूपी की 10, कर्नाटक की 4 और हिमाचल प्रदेश की एक सीट पर वोटिंग शुरू हो गई है | तीनों राज्यों में क्रॉस वोटिंग को लेकर संशय है | यूपी में समाजवादी पार्टी के 8 विधायकों को लेकर सस्पेंस बना हुआ है |
नयी दिल्ली / लखनऊ | देश के तीन राज्यों की 15 राज्यसभा सीटों के लिए मतदान शुरू हो गया है। ये तीन राज्य हैं उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक। इसमें यूपी की 10, कर्नाटक की 4 और हिमाचल प्रदेश की एक सीट पर वोटिंग शुरू हो गई है | तीनों राज्यों में क्रॉस वोटिंग को लेकर संशय है | यूपी में समाजवादी पार्टी के 8 विधायकों को लेकर सस्पेंस बना हुआ है |
राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है और शाम 4 बजे तक चलेगी. इसके बाद शाम 5 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी, जबकि नतीजे शाम तक आने की उम्मीद है | दरअसल, 15 राज्यों में 56 राज्यसभा सीटें खाली हैं। इनमें से 12 राज्यों की 41 राज्यसभा सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए।
राज्य सभा के द्विवार्षिक चुनाव में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए आज विधान भवन, लखनऊ में मतदान किया।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 27, 2024
सभी भाजपा प्रत्याशियों की विजय हेतु हार्दिक मंगलकामनाएं ! pic.twitter.com/OPBcoxQy9r
इस बीच बड़ी खबर ये है कि सीएम योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने राज्यसभा चुनाव में वोट डाला और वापस लौट आए. वोटिंग के बाद सीएम योगी ने विक्ट्री साइन दिखाया | हालांकि, मतदान के बाद दोनों नेताओं ने कोई बात नहीं की|