17वीं लोकसभा के सबसे उम्रदराज सदस्य शफीकुर रहमान नहीं रहे, जानिए उनके राजनीतिक करियर के बारे में

17वीं लोकसभा के सबसे उम्रदराज सदस्य शफीकुर रहमान नहीं रहे, जानिए उनके राजनीतिक करियर के बारे में

समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर रहमान बर्क का निधन हो गया है। 94 साल की उम्र में शफीकुर्रहमान बर्क ने मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में आखिरी सांस ली।


शफीकुर्रहमान के निधन पर समाजवादी पार्टी में शोक की लहर 
1998, 1999, 2004, 2009 में चुनाव जीतकर वह सांसद बने

पूर्वांचल न्यूज प्रिंट / लखनऊ |  समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर रहमान बर्क का निधन हो गया है। 94 साल की उम्र में शफीकुर्रहमान बर्क ने मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में आखिरी सांस ली। शफीकुर्रहमान के निधन से समाजवादी पार्टी में शोक की लहर है।

शफीकुर रहमान बर्क का जन्म और राजनीतिक सफर 

शफीकुर रहमान बर्क का जन्म 11 जुलाई 1930 को हुआ था। अब तक वह 17वीं लोकसभा में सबसे उम्रदराज सांसद थे। संभल सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान ने भी मुलायम सिंह के साथ राजनीति की शुरुआत की। शफीकुर रहमान बर्क ने अपने जीवन में 10 विधायी चुनाव लड़े। इसमें वे चार बार विधायक बने और एक बार वह यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री भी हुए | 


1998, 1999, 2004, 2009 में चुनाव जीतकर वह सांसद बने। लेकिन 2014 में वह करीब 5 हजार वोटों से हार गए। हालांकि, 2019 में 88 साल की उम्र में वह एसपी पार्टी के टिकट पर संभल लोकसभा सीट से चुने गए। उन्होंने बीजेपी के परमेश्वर लाल सैनी को 1,74,826 वोटों से हराया |  इसके साथ ही बर्क ने 2022 के विधान सभा चुनाव में अपने पोते को विधायक बना दिया | 

 सपा को बड़ा झटका लगा
बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले दिग्गज नेता और सांसद के निधन से सपा को बड़ा झटका लगा है| निधन की खबर के बाद से सपा में शोक की लहर है |  अखिलेश यादव ने 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क को उम्मीदवार भी बनाया है | शफीकुर्रहमान बर्क 4 बार विधायक और 5 बार सांसद रह चुके हैं|  सबसे पहले शफीकुर्रहमान बर्क ने 1996 में सपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी |  

➧ सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने के लिए Google में purvanchalnewsprint.co.in  लिख कर सर्च करें | पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें.