सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के सुधार गृहों में बंद कुछ महिला कैदियों के गर्भवती होने का संज्ञान लिया।
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के सुधार गृहों में बंद कुछ महिला कैदियों के गर्भवती होने का संज्ञान लिया।
न्यायमूर्ति संजय कुमार और न्यायमूर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की पीठ ने मामले की जांच पर सहमति जताते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता गौरव अग्रवाल से मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपने को कहा | अग्रवाल जेलों में कैदियों की भीड़ से संबंधित मामले में न्याय मित्र के रूप में उच्च न्यायालय की सहायता कर रहे हैं।