झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी के वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन ने आज झारखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
रांची | झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी के वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन ने आज झारखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन ने रांची के राजभवन में श्री चंपई सोरेन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
बुधवार रात को संपत्ति धोखाधड़ी मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया | कांग्रेस नेता आलमगीर आलम और राष्ट्रीय जनता दल के सत्यानंद भोक्ता ने भी मंत्री पद की शपथ ली |