सीएम योगी ने भारत माता के वीर सपूत चन्द्रशेखर आज़ाद के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की |
लखनऊ | सीएम योगी ने भारत माता के वीर सपूत चन्द्रशेखर आज़ाद के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम योगी ने अपने आधिकारिक हैंडल पर ट्वीट किया, आपका अविस्मरणीय संघर्ष और अविश्वसनीय बलिदान हमें राष्ट्र सेवा के लिए सदैव ऊर्जावान बनाए रखेगा।
माँ भारती के लिए अपने प्राणों की आहुति देकर देश वासियों के हृदय में स्वतंत्रता की अलख जगाने वाले महान क्रांतिकारी, वीर हुतात्मा चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 27, 2024
उनका अविस्मरणीय संघर्ष और अतुल्य बलिदान हम सभी को राष्ट्र सेवा के लिए सदैव उर्जित रखेगा। pic.twitter.com/DqcjHxIpaG