नाबालिक के साथ छेड़खानी करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

नाबालिक के साथ छेड़खानी करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

नाबालिक के साथ छेड़खानी करने वाला वांछित अभियुक्त को  निरीक्षक  सकलडीहा पुलिस ने सम्मो माता मन्दिर के पास से गिरफ्तार किया है।

नाबालिक के साथ छेड़खानी करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

By-Diwakar Rai /ब्यूरो चीफ चंदौली 

सकलडीहा, चंदौली | एसपी डा0 अनिल कुमार के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक सकलडीहा राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाये गये गिरफ्तारीअभियान में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-20/2024 धारा354घ/504/506 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त मंगल राम पुत्र त्रिवेणी राम निवासी ग्राम सकलडीहा थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली को गुरुवार को सम्मो माता मन्दिर के पास से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 बीते 30 जनवरी को कस्बा सकलडीहा निवासी की नाबालिक पुत्री जो सकलडीहा इण्टर कालेज से आ रही थी तभी अभियुक्त मंगल राम पुत्र त्रिवेणी राम निवासी ग्राम सकलडीहा थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली द्वारा बिना नम्बर की बाईक से पीछा कर गाली गुप्ता करते हुए छेड़खानी किया था एंव परिजनों से बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी |  


नाबालिक के साथ छेड़खानी करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

अभियुक्त उपरोक्त आये दिन सकलडीहा इण्टर कालेज के बाहर खड़ा रहता है और सकलडीहा इण्टर कालेज के पास चक्कर लगाता रहता है | साथ ही आने जाने वाले छात्रों से छींटाकशी करने के बावत भी शिकायत प्राप्त हुई थी।

नाम व पताअभियुक्त
मंगल राम पुत्र त्रिवेणी राम निवासी ग्राम सकलडीहा थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली उम्र 20 वर्ष

अपराधिक इतिहास
1.मु0अ0सं0-51/2023 धारा 379/411/420 भादवि व 66(D) IT Act थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली
2.मु0अ0सं0-20/2024 धारा354घ/504/506 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण
1.SHO राजीव कुमार सिंह कोतवाली सकलडीहा जनपद चन्दौली
2.उ0नि0 मीरा यादव कोतवाली सकलडीहा जनपद चन्दौली
3.का0 नितीश कुमार कोतवाली सकलडीहा जनपद चन्दौली

विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने केलिए Google में purvanchalnewsprint.co.in  लिख कर सर्च करें | पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें |