धर्मेंद्र कुमार कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष मनोनीत

धर्मेंद्र कुमार कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष मनोनीत

धीना थाना क्षेत्र के भोलापुर निवासी धर्मेन्द्र कुमार बिंद को उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश मुख्य संगठक डा. प्रमोद कुमार पाण्डेय द्वारा कांग्रेस सेवा दल का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।


शुभचिंतकों में ख़ुशी की लहर 

By-Diwakar Rai /ब्यूरो चीफ चंदौली 

धीना थाना क्षेत्र के भोलापुर निवासी धर्मेन्द्र कुमार बिंद को उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश मुख्य संगठक डा प्रमोद कुमार पाण्डेय द्वारा कांग्रेस सेवा दल का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 


नियुक्ति पत्र देते हुए उन्होंने उम्मीद जताई है कि इनकी नियुक्ती से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे के अपेक्षाओं एवं भावनाओं के अनुरूप पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से जिले में कांग्रेस सेवा दल को गतिशील तथा सशक्त बनाने में अपना योगदान देंगे। 


उनकी नियुक्ति पर मदन मुरारी बिंद, सतीश बिंद,जलालुद्दीन, राजीव चौधरी, गोविन्द पाल, अमलेंदु पाण्डेय, रमेश बिंद, राधेश्याम यदुवंशी, मुनीर खां, रजनीकांत पाण्डेय, रामानन्द यादव इत्यादि लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है।


➧ सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने के लिए Google में purvanchalnewsprint.co.in  लिख कर सर्च करें | पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें.