मिलन समारोह में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रैथा मु दिलशेर, प्रधान कमालपुर सुदामा जायसवाल ने अपने काफ़ी समर्थकों के साथ बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की |
By-Diwakar Rai /ब्यूरो चीफ चंदौली |
धीना थाना क्षेत्र के ग्राम सभा खझरा में स्थित बीएंडबी स्कुल में बुधवार को आयोजित केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा शांति वंदन सुरक्षा - सम्मान - स्वास्थ्य भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों की उपस्थिति में पार्टी में मिलन समारोह आयोजित किया गया |
जिसमें मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष काशी नाथ सिंह की उपस्थिति में ग्राम सभा रैथा के प्रधान प्रतिनिधि मुहम्मद दिलशेर भाई और ग्राम प्रधान, उद्योग व्यापर मंडल अध्यक्ष कमालपुर सुदामा जायसवाल ने अपने काफ़ी समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की |सदस्यता ग्रहण करने वालों को जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने अंगवस्त्रम भेंटकर माल्यार्पण के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी |
इस अवसर पर जिला मंत्री बीजेपी परमानंद सिँह, पूर्वी मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी,संतोष सिँह, संतोष बिन्द बरहनी, प्रधान संघ अध्यक्ष राजेश सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनामिका मिश्रा, ज्योति खरवार, जुली सिंह, जानकी निषाद उपस्थित रहे |समारोह की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख धानापुर अजय सिंह एवं संचालन राम जी तिवारी ने किया |