लखनऊ: राजधानी से पांच जिलों के लिए दो मार्च से शुरू होगी हवाई सेवा, शेड्यूल जारी

लखनऊ: राजधानी से पांच जिलों के लिए दो मार्च से शुरू होगी हवाई सेवा, शेड्यूल जारी

चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से मुरादाबाद, चित्रकूट, श्रावस्ती, अलीगढ़ और आजमगढ़ के लिए हवाई सेवाएं 2 मार्च से शुरू होंगी। फ्लाईबिग एयरलाइंस ने अपना शेड्यूल जारी कर दिया है |

लखनऊ: राजधानी से पांच जिलों के लिए दो मार्च से शुरू होगी हवाई सेवा, शेड्यूल जारी
लखनऊ: राजधानी से पांच जिलों के लिए दो मार्च से शुरू होगी हवाई सेवा, शेड्यूल जारी

पूर्वांचल न्यूज प्रिंट / लखनऊ। चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से मुरादाबाद, चित्रकूट, श्रावस्ती, अलीगढ़ और आजमगढ़ के लिए हवाई सेवाएं 2 मार्च से शुरू होंगी। फ्लाईबिग एयरलाइंस ने अपना शेड्यूल जारी कर दिया है.

राज्य सरकार की पहल पर उड़ान योजना के तहत पांच शहरों के लिए हवाई सेवा शुरू की जायेगी. लखनऊ से श्रावस्ती, चित्रकूट, अलीगढ, आज़मगढ़ और मुरादाबाद तक का सफर आधे से डेढ़ घंटे में पूरा होगा. ये सेवाएं एयरलाइन फ्लाईबिग एयरलाइंस द्वारा 19 सीटों वाले विमानों का उपयोग करके प्रदान की जाएंगी। पांच जिलों के लिए टैरिफ क्या होगा, इसके बारे में कोई जानकारी जारी नहीं की गई। सूत्रों की मानें तो किराया दो से ढाई हजार के बीच हो सकता है.

ये होगा उड़ान का समय 
लखनऊ से श्रावस्ती के लिए उड़ान संख्या एस 9337 दोपहर 3:15 बजे उड़ान भरेगी और शाम 4 बजे पहुंचेगी। श्रावस्ती से उड़ान संख्या S9 340 शाम 4:20 बजे उड़ान भरेगी और 5:10 बजे लखनऊ पहुंचेगी। लखनऊ से श्रावस्ती के लिए उड़ान सेवा प्रतिदिन होगी। 

जबकि आज़मगढ़, चित्रकूट, अलीगढ और मुरादाबाद के लिए हवाई सेवा सप्ताह में होगी छह दिन

 1-फ्लाइट संख्या S9327 सुबह 8:45 बजे लखनऊ से मुरादाबाद  उड़ान भरेगी

2-फ्लाइट संख्या S9315 लखनऊ से अलीगढ़ दोपहर 12:10 बजे  उड़ान भरेगी

3-फ्लाइट संख्या S9331 लखनऊ से आजमगढ़ सुबह 8:55 बजे   उड़ान भरेगी

4- फ्लाइट संख्या S9333  लखनऊ से चित्रकूट रात 11:40 बजे उड़ान भरेगी 


➧ सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने के लिए Google में purvanchalnewsprint.co.in  लिख कर सर्च करें | पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें.