Exam पेपर किसने किया Leak ? प्रियंका गांधी ने कसा तंज, कहा- यूपी के गांव-गांव में Paper Leak की चर्चा, क्या सो रही है सरकार !

Exam पेपर किसने किया Leak ? प्रियंका गांधी ने कसा तंज, कहा- यूपी के गांव-गांव में Paper Leak की चर्चा, क्या सो रही है सरकार !

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रॉ ने उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र कथित तौर पर लीक होने के मामले में सरकार पर तंज कसा और सवाल उठाया | 

Exam पेपर किसने किया Leak ? प्रियंका गांधी ने कसा तंज, कहा- यूपी के गांव-गांव में Paper Leak की चर्चा, क्या सो रही है सरकार !

पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट/लखनऊ/नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र कथित तौर पर लीक होने के खिलाफ प्रतियोगी छात्रों के प्रदर्शन की ओर ध्यान दिलाते हुए शुक्रवार को कहा कि प्रदेश के सभी गांवों में पेपर लीक की चर्चा हो रही है, लेकिन सरकार सो रही है | 

उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में 17 और 18 फरवरी को आयोजित पुलिस भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र कथित तौर पर लीक होने के विरोध में प्रतियोगी छात्रों का आंदोलन शुक्रवार को भी जारी रहा। उनकी मांग है कि इस परीक्षा को रद्द किया जाए और उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष संजय श्रीनेत को हटाया जाए

प्रियंका गांधी ने पोस्ट किया, यह प्रदेश के इतिहास की सबसे बड़ी परीक्षा थी। 400 रुपये में एक फॉर्म था। 48 लाख एडमिट कार्ड जारी किए गए और परीक्षा से पहले पेपर लीक हो गया। बच्चों पर क्या बीत रही होगी? आपके परिवारों में? 


उन्होंने कहा कि समीक्षा अधिकारी परीक्षा में भी यही हुआ और पेपर लीक हो गया |  प्रियंका गांधी ने कहा, ''ये चर्चा उत्तर प्रदेश के गांव-गांव में हो रही है|  सरकार सो रही  |  इलाहाबाद, मेरठ से लेकर लखनऊ तक छात्र और छात्राएं चिल्ला-चिल्लाकर प्रदर्शन कर रहे हैं और दोबारा परीक्षा कराने की मांग कर रहे हैं. सरकार उन्हें अपमानित कर लाठियों से पिटवा रही है।”

उन्होंने पूछा कि यह पेपर किसने लीक किया? ये पेपर लीक कैसे होता है? क्या चांद और मंगल पर जाने वाला हमारा देश ऐसा अचूक परीक्षण नहीं कर सकता कि किसी युवा की मेहनत चोरी न हो, उसका भविष्य चोरी न हो?

➧ सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने के लिए Google में purvanchalnewsprint.co.in  लिख कर सर्च करें | पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें.