यूपी में 15 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है | आईएएस रजनीश दुबे को अब राजस्व परिषद बोर्ड के नए अध्यक्ष बनाया गया है |
पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट/लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 15 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है | आईएएस रजनीश दुबे अब पर्यवेक्षी बोर्ड के नए अध्यक्ष होंगे। मिली जानकारी के मुताबिक ये सभी तबादले मुख्य रूप से आचार संहिता लागू होने से पहले किए गए हैं |
मिली जानकारी के मुताबिक आईएएस राजेश कुमार सिंह को सहकारिता विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है | आईएएस राजेश कुमार सिंह प्रमुख सचिव कारागार भी बने रहेंगे | इसी क्रम में आईएएस बीएल मीना प्रमुख सचिव उद्यान एवं रेशम, आईएएस रवींद्र कुमार प्रमुख सचिव पशुपालन एवं डेयरी विकास, आईएएस विमल दुबे मंडलायुक्त अलीगढ़ का पद, आईएएस चैत्रा वी झाँसी मंडलायुक्त का पद संभालेंगी। ।
जबकि उद्यान विभाग की जिम्मेदारी आईएएस मनोज कुमार सिंह ने संभाली है | आईएएस पी गुरु प्रसाद को प्रमुख सचिव राजस्व नियुक्त किया गया है. आईएएस बलकार सिंह को नए आवास आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है | आईएएस आदर्श सिंह को आबकारी आयुक्त, आईएएस रणवीर प्रसाद को एमडी विद्युत उत्पादन निगम और आईएएस राजशेखर को एमडी पेयजल मिशन नियुक्त किया गया है।