Yamuna Expressway यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस और कार की टक्कर के बाद दोनों गाड़ियां जलकर खाक हो गईं। यमुना एक्सप्रेस-वे पर सोमवार सुबह एक बस और कार की टक्कर हो गई।
![]() |
Yamuna Expressway: पर हादसा: बस ने कार को मारी टक्कर, दोनों गाड़ियां जलीं |
मुख्य बातें :-
हादसे के बाद यमुना एक्सप्रेसवे पर भीड़भाड़
पुलिस पांच लोगों की पहचान करने की कोशिश कर रही
पूर्वांचल न्यूज प्रिंट, मथुरा । यमुना एक्सप्रेस-वे पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। आगरा से नोएडा जा रही प्राइवेट वॉल्वो बस का पहिया अचानक पंक्चर हो गया। इससे बस अनियंत्रित होकर सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इसी दौरान पीछे से आ रही स्विफ्ट कार ने उसे टक्कर मार दी।
घटना सोमवार सुबह करीब सवा आठ बजे की है. देखते ही देखते दोनों वाहनों में आग लग गई। यमुना एक्सप्रेस-वे पर जाम लग गया. सूचना पर अग्निशमन विभाग पहुंचा। तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। किसी तरह आग पर काबू पाया गया। घटना में बस में सवार यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। लेकिन कार में सवार पांच लोग वहीं कार में जल गए। अभी तक कार और मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।