भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए 72 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। इस सूची में कई प्रमुख नेताओं के नाम शामिल हैं |
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए 72 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। इस सूची में कई प्रमुख नेताओं के नाम शामिल हैं, जिनमें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, पीयूष गोयल और हरियाणा और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री क्रमशः मनोहर लाल खट्टर और बसवराज बोम्मई शामिल हैं।
गडकरी एक बार फिर नागपुर से चुनाव लड़ेंगे, जबकि गोयल पहली बार मुंबई (उत्तर) से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। खट्टर को हरियाणा के करनाल से और बोम्मई को हावेरी से पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया गया।
केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर एक बार फिर हमीरपुर से, प्रह्लाद जोशी कर्नाटक के धारवाड़ से, भगवंत खुबा महाराष्ट्र के बीदर से और भारती प्रवीण पवार डिंडोरी से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा ने पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के दामाद सीएन मंजूनाथ को बेंगलुरु ग्रामीण लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है, जहां उनका मुकाबला कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के भाई डीके सुरेश से होगा।