उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में नवनियुक्त मंत्रियों के विभागों का बंटवारा मंगलवार को हो गया।
लखनऊ | उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में नवनियुक्त मंत्रियों के विभागों का बंटवारा मंगलवार को हो गया।
नए मंत्रियों में ओमप्रकाश राजभर को पंचायती राज, अल्पसंख्यक कल्याण, हज और मुस्लिम वक्फ विभाग की जिम्मेदारी दी गई है| जबकि दारा सिंह चौहान जेल विभाग देखेंगे | पहली बार मंत्री बने सुनील शर्मा को सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग की जिम्मेदारी दी गई है |
अनिल कुमार विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री होंगे | इस बीच, योगी कैबिनेट में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति को अब नागरिक सुरक्षा और होम गार्ड विभाग का मंत्री नियुक्त किया गया है।