लोकसभा के चुनाव में निर्भीक होकर मतदान केंद्र पर जाएं और वोट करें, सकलडीहा सीओ ने नागेपुर में ग्रामीणों से किया संवाद

लोकसभा के चुनाव में निर्भीक होकर मतदान केंद्र पर जाएं और वोट करें, सकलडीहा सीओ ने नागेपुर में ग्रामीणों से किया संवाद

पुलिस क्षेत्राधिकारी सकलडीहा रघुराज ने सीधे लहजे में चेतावनी दी कि अगर चुनाव में किसी ने व्यवधान पहुंचाने की कोशिश की तो उसकी खैर नहीं। मतदाताओं से कहा कि पुलिस-प्रशासन उनकी रक्षा के लिए खड़ा है।
 
लोकसभा के चुनाव में निर्भीक होकर मतदान केंद्र पर जाएं और वोट करें,  सकलडीहा सीओ ने नागेपुर में ग्रामीणों से किया संवाद

मुख्य बातें :-
आदर्श आचार संहिता के अनुपालन हेतु चन्दौली पुलिस का निरंतर प्रयास जारी
लोक सभा चुनाव को लेकर चन्दौली पुलिस अलर्ट मोड पर
पुलिस ने आज थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली में सार्वजनिक स्थानों एवं मुख्य मार्गों पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल CAPF के जवानों के साथ किया पैदल मार्च
लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की और असामाजिक तत्वों को कार्रवाई की चेतावनी दी
संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी रोकथाम के लिए पुलिस-प्रशासन की मदद की अपील की

By-Diwakar Rai /ब्यूरो चीफ चंदौली / Purvanchal News Print 

चन्दौली लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एरिया डोमिनेशन के तहत पुलिस प्रशासन ने ग्रामीण क्षेत्रों में ताकत का अहसास कराया। गड़बड़ी के इरादे पालने वालों को क्षेत्राधिकारी सकलडीहा रघुराज ने सीधे लहजे में चेतावनी दी कि अगर चुनाव में किसी ने व्यवधान पहुंचाने की कोशिश की तो उसकी खैर नहीं। मतदाताओं से कहा कि पुलिस-प्रशासन उनकी रक्षा के लिए खड़ा है। निर्भीक होकर मतदान केंद्र पर जाएं और वोट करें। 

लोकसभा के चुनाव में निर्भीक होकर मतदान केंद्र पर जाएं और वोट करें,  सकलडीहा सीओ ने नागेपुर में ग्रामीणों से किया संवाद

 नागेपुर पर ग्रामीणों से संवाद करते हुए जनसमुदाय से क्षेत्राधिकारी सकलडीहा ने कहा कि लोकतंत्र में लोकसभा चुनाव बेहद महत्वपूर्ण है। इसलिए इस चुनाव में प्रत्येक मतदाता को वोट डालने मतदान केंद्र पर अवश्य जाना चाहिए। सभी मताधिकार का प्रयोग करें। 

क्षेत्राधिकारी सकलडीहा रघुराज ने ग्रामीणों से कहा कि वोट डालने के लिए अगर कोई उन्हें धमकाता है तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। पुलिस मौके पर पहुंचकर धमकाने वालों को सबक सिखाएगी। कहीं भी शांति व्यवस्था भंग नहीं होने दी जाएगी।

लोकसभा के चुनाव में निर्भीक होकर मतदान केंद्र पर जाएं और वोट करें,  सकलडीहा सीओ ने नागेपुर में ग्रामीणों से किया संवाद

आदर्श आचार संहिता लागू होते ही चन्दौली प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड पर और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ मतदाताओं में सुरक्षा की भावना पैदा करने के लिए  थाना सकलडीहा जनपद  चन्दौली पुलिस द्वारा आज दिनांक-27/03/2024 को सकलडीहा थाना क्षेत्रातंर्गत सकलडीहा कस्बा , बथावर, तुलसी आश्रम , नोनार , ताजपुर, तेन्दुई, टिमिलपुरा, नागेपुर व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर फ्लैग मार्च निकाला गया। एरिया डोमिनेशन के तहत आस-पास के क्षेत्रों का भ्रमण कर क्षेत्राधिकारी सकलडीहा व थानाध्यक्ष सकलडीहा द्वारा थाने के समस्त पुलिस बल व सीआईएसएफ बल के साथ थाना स्थानीय के क्षेत्रो में एरिया डॉमिनेशन किया गया व जनता से संवाद स्थापित किया गया।


➧ सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने के लिए Google में purvanchalnewsprint.co.in  लिख कर सर्च करें | पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें |