पीजी कालेज सकलडीहा के छात्र-छात्राओं द्वारा आज गुरुवार को सकलडीहा कस्बा सहित तेंदुई, ताजपुर, गांवों में मतदाता जन जागरुकता रैली निकली गयी |
पूर्वांचल न्यूज प्रिंट / सकलडीहा /चंदौली। स्थानीय पी जी कालेज सकलडीहा के छात्र-छात्राओं द्वारा आज गुरुवार को सकलडीहा कस्बा सहित तेंदुई, ताजपुर, गांवों में मतदाता जनजागरण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वृक्ष लगाओ जीवन पाओ, स्वच्छता अभियान सहित लोगों के बीच जनजागरण अभियान के तहत फेरी लगाकर जागरूक किया गया।
जागरूकता रैली में डा.अनिल कुमार तिवारी,अजय कुमार गुप्ता, राहुल कुमार,प्रतिज्ञा कुमारी, साक्षी कुमारी,आंचल कुमारी, कृति गोंड, अंजली मिश्रा, नंदिनी कुमारी, चांदनी कुमारी, सहित अन्य छात्र/छात्रा रैली में शामिल रहे।