कानपुर में दो लड़कियों के साथ कथित सामूहिक बलात्कार की घटना को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोला है |
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के कानपुर में दो लड़कियों के साथ कथित सामूहिक बलात्कार की घटना को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोला है |
आरोप लगाया है कि राज्य में ''जंगल राज'' है, जहां कानून जैसी कोई चीज बचा नहीं है, उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश में अगर पीड़ित लड़कियां और महिलाएं न्याय मांगती हैं तो उनके परिवार को खत्म कर देने का नियम बन गया है |
कानपुर में गैंगरेप से पीड़ित दो नाबालिग बच्चियों ने आत्महत्या कर ली। अब उन बच्चियों के पिता ने भी आत्महत्या कर ली है। आरोप है कि पीड़ित परिवार पर समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा था।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) March 7, 2024
उत्तर प्रदेश में पीड़ित बच्चियां-महिलाएं अगर न्याय मांगती हैं तो उनके परिवारों को बर्बाद कर…