यूनियन बैंक ऑफ इंडिया क्षेत्रीय कार्यालय चंदौली द्वारा महिला सशक्तिकरण के तहत आज गुरुवार को महिला विशेष हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया |
चंदौली | यूनियन बैंक ऑफ इंडिया क्षेत्रीय कार्यालय चंदौली द्वारा महिला सशक्तिकरण के तहत आज गुरुवार को महिला विशेष हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया |
इस अवसर पर महिला स्टाफ सदस्यों को सम्मानित भी किया गया। इस कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी, चंदौली, श्रीमती रक्षिता सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहीं।
Also Read : डीएम ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा सैयदराजा में डिजीटल ATM मशीन का फीता काट कर किया शुभारंभ
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्र प्रमुख संजीव कुमार द्वारा किया गया एवं साथ ही उप क्षेत्र प्रमुख पंकज कुमार एवं श्रीमती आराधना ज्योति, अग्रणी जिला प्रबंधक श्री मनोज कुमार बर्नवाल एवं राजभाषा अधिकारी श्री राहुल राम सहित सभी महिला स्टाफ सदस्य उपस्थित रहीं।